Search

 
 
 

यूपी की रण में अकेले उतरेगी कांग्रेस, प्रियंका ने किया ऐलान

 
Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार प्रियंका गांधी ने कमान संभाल रखी है. प्रियंका ने रविवार को बुलंदशहर में कांग्रेस की रैली को संबोधित किया. इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस इस बार रण में अकेले ही उतरेगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को यूपी का रण जीतना होगा तो वह अपने दम पर जीतेगी. साथ ही प्रियंका ने यह भी कहा कि पार्टी प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी. प्रियंका ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी में न सपा लड़ रही है और ना ही बसपा, सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस हो या कोई और संकट, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आए. प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि क्या उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ सपा या बसपा के लोग खड़े हुए थे? नहीं, लेकिन कांग्रेस वहां खड़ी रही. इसे भी पढ़ें- सेंसेक्स">https://lagatar.in/market-cap-of-six-of-the-top-10-sensex-companies-increased-by-1-18-lakh-crore-reliance-industries-was-the-biggest-gaine/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ बढ़ा,  रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक लाभ में  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही