Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस परिसीमन बिल का समर्थन नहीं करने वाली, मीडिया में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं : जयराम रमेश

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसे लेकर आज 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन बिल को लेकर अपनी पार्टी की स्थिति साफ की.
Advertisement
Advertisement
जयराम रमेश

New Delhi : संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसे लेकर आज 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परिसीमन बिल को लेकर अपनी पार्टी की स्थिति साफ की.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रस्तावित विधेयक का समर्थन नहीं करने जा रही. कहा कि कुछ  मीडिया में दिखाई जा रही खबरें सत्य से परे हैं.जयराम रमेश ने कुछ चैनलों पर  प्रसारित खबरों को निराधार करार देते हुए उन मीडिया हाउसों पर हल्ला बोला,जो विपक्ष के रुख के संदर्भ में गलत दावे कर रहे हैं.

 

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, कुछ टीवी चैनल जान-बूझकर  ऐसी खबर दिखा रहे हैं कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) का समर्थन किया गया है. श्री रमेश ने कहा, यह खबर पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत है.

 

दरअसल यह चर्चा राजनीतिक गलियारो में तैर रही हैं कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में मोदी सरकार एक बार फिर महिला आरक्षण और लोकसभा- विधानसभा की सीटों की संख्या 850 करन वाला परिसीमन बिल  पेश कर सकती है. अहम बात यह है कि एस बिल को पास कराने के लिए मोदी सरकार को दो-तिहाई बहुमत चाहिए.

 

याद करें कि अप्रैल में संसद के विशेष सत्र के दौरान नंबर पूरे नंबर न होने की वजह से सरकार बिल पास नहीं करा पायी थी. कहा जा रहा है कि सरकार परिसीमन बिल फिर से पेश कर पास कराने की कवायद में लग गयी है.

 

सूत्रों की मानें तो  इस बार सरकार परिसीमन बिल में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी करने जा रही है. हालांकि, सरकार द्वारा मॉनसून सत्र में परिसीमन बिल पेश किए जाने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही