Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूथ सम्मेलन का आयोजन करेगी कांग्रेस : भागीरथ

Advertisement
Advertisement
डोमचांच में कांग्रेस पार्टी ने किया चूड़ा-दही भोज का आयोजन, आगामी लोस चुनाव की तैयारी पर मंथन बूथ सम्मेलन में प्रदेश स्तरीय नेता होंगे शामिल Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी सह डोमचांच प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में डोमचांच में चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जबकि संचालन महिला नेत्री गीता देवी ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान एवं जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता उपस्थित रहे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रदेश के नेता भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-delegation-of-tet-pass-para-teachers-met-principal-secretary-to-cm/">रांचीः

सीएम के प्रधान सचिव से मिला टेट पास पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

पार्टी भवन के निर्माण कार्य को लेकर भी चर्चा

भागीरथ पासवान ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यालय भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से संपर्क भी जाएगा. कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश सचिव नारायण बर्णवाल, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिकू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा, कांग्रेस नेता सईद नसीम, महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, जिला महासचिव आशीष पांडेय, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान, जिला उपाध्यक्ष संजय सेठ ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-sena-demands-ban-on-measurement-of-tenant-land/">जमशेदपुर

: बिरसा सेना ने रैयती जमीन की मापी पर रोक लगाने की मांग

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला आमंत्रित सदस्य सरोज मेहता, जिप सदस्य सह कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव, माना राम, जिला उपाध्यक्ष सुषमा पांडेय, सतगामा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह, कोडरमा नगर अध्यक्ष राजू सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभात राम, अजगरी खातून, नमीना देवी, दिव्या देवी, रफीक मियां, जावेद अंसारी, एनिमल हक, लक्ष्मण विश्वकर्मा, मो. आजाद, मो. महताब, राजेश कुमार, राजू कुरैशी, विनती कुमारी, शाहिना कुमारी, ममता कुमारी, रिया कुमारी, चांदनी कुमारी, बबलू तिवारी, अशोक कुमार, प्रीत नाथ मेहता, अर्जुन प्रसाद गोस्वामी, केदारनाथ आलम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही