Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर हिंसा के खिलाफ विधानसभा में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस-आलमगीर

Advertisement
Advertisement
Ranchi: 28 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम,मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख के अलावा कांग्रेस के विधायकों ने हिस्सा लिया. विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की विधानसभा का मॉनसून सत्र सुचारू रूप से चले कांग्रेस यही चाहती है, साथ ही विपक्ष के आरोपों और उसकी रणनीति को नाकाम करने पर पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस धरना और प्रदर्शन करेगी और इसका विरोध करेगी .साथ ही स्थानीयता, मॉब लिंचिंग और ओबीसी आरक्षण विधेयक फिर से सदन में प्रस्तुत करेगी. उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में जरूर उठाएं. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-anmol-had-murdered-his-girlfriend-after-breakup-court-convicted/">रांची

: ब्रेकअप के बाद अनमोल ने कर दी थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने दिया दोषी करार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा हुई और बुधवार को सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद की स्थिति पर भी चर्चा हुई. शाम को यूपीए की बैठक है उसमें भी इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. आज की बैठक में कांग्रेस के दो निलंबित विधायक डॉ इरफान अंसारी और नमन विक्सल कोंगाड़ी भी शामिल हुए. इसे पढ़ें- आई">https://lagatar.in/in-the-grip-of-i-flu-hazaribagh-two-dozen-patients-are-reaching-the-hospital-every-day/">आई

फ्लू की चपेट में हजारीबाग, हर दिन अस्पताल पहुंच रहे दो दर्जन मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही