Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव में हारी सीटों पर कांग्रेस करेगी समीक्षा, जिलावार समितियां गठित

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस ने जिन सीटों पर हार का सामना किया है, उनकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पहल शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिलावार वरिष्ठ कांग्रेसजनों की समितियां गठित की हैं. इन समितियों को हार की परिस्थितियों और कारणों का विश्लेषण करने का जिम्मा सौंपा गया है. समितियां जिलाध्यक्षों, प्रखंड और मंडल स्तर के नेताओं और संबंधित संगठनों के साथ बैठक करेंगी. समितियां जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हार के पीछे के राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय कारणों का विश्लेषण करेंगी. पार्टी नेतृत्व को सुझाव और सिफारिशें प्रस्तुत की जाएंगी ताकि भविष्य में रणनीतिक सुधार किए जा सके. जिलावार समितियां और उनके संयोजक 1. हजारीबाग o विधानसभा क्षेत्र: हजारीबाग, बड़कागांव, बरही, मांडू o संयोजक: बंधु तिर्की o सदस्य: सुल्तान अहमद, रविन्द्र कुमार झा 2. धनबाद o विधानसभा क्षेत्र: धनबाद, झरिया, बाघमारा o संयोजक: शहजादा अनवर o सदस्य: अशोक चौधरी, जयशंकर पाठक 3. पलामू o विधानसभा क्षेत्र: डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, पांकी o संयोजक: रविन्द्र सिंह o सदस्य: भीम कुमार, बिनय सिन्हा दीपू 4. पूर्वी सिंहभूम o विधानसभा क्षेत्र: जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी o संयोजक: ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह o सदस्य: रमा खलखो, आलोक कुमार दूबे 5. दुमका एवं देवघर o विधानसभा क्षेत्र: जरमुंडी o संयोजक: राजीव रंजन प्रसाद o सदस्य: अमूल्य नीरज खलखो, डॉ. एम. तौसीफ 6. रांची o विधानसभा क्षेत्र: हटिया o संयोजक: रामाश्रय प्रसाद o सदस्य: अजय सिंह, जवाहर लाल महथा इसे भी पढ़ें - लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ruckus-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-adani-sambhal-issue-both-houses-adjourned-till-tomorrow/">लोकसभा-राज्यसभा

में अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही