Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश की एकता, संप्रभुता, अखंडता बनाए रखने और आजादी में कांग्रेस के संघर्षों को बताने के लिए है ‘गौरव यात्रा’ : संजय पांडे

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड कांग्रेस जिलों में 9 अगस्त से 14 अगस्त तक भारत जोड़ो अभियान के तहत गौरव यात्रा शुरू करेगी. गौरव यात्रा निकालने को लेकर सोमवार को रांची महानगर कांग्रेस कमिटी ने प्रखंड अध्यक्षों, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की. बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे ने की. अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि देश की वर्तमान सत्तासीन सरकार आम जनता के बीच एक विभाजन की रेखा खींचने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस गौरव यात्रा के माध्यम से जनता को कांग्रेस द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्षों और आजादी के आंदोलन की मूल बुनियाद को बताना चाहती है ताकि देश की एकता, संप्रभुता, अखंडता बरकरार रहे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस गौरव यात्रा के द्वारा समाज में वैमनस्यता का जहर घोलने वाली ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देकर जनता को धर्म, जाति व संप्रदाय से ऊपर उठकर एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगी ताकि आजादी के मूल बुनियाद के सिद्धांतों को और संविधान की प्रस्तावना को अखंड रखा जा सके. आज की बैठक में मुख्य रूप से उदय प्रताप, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, दीपक ओझा सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इसे पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-district-child-protection-committee-cum-childline/">बोकारो

: जिला बाल संरक्षण समिति सह चाइल्डलाइन एडवाइजरी बोर्ड की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

9 से 14 अगस्त के लिए तय किये गए कार्यक्रम

बैठक में गौरव यात्रा के सफल संचालन हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि गौरव यात्रा की शुरूआत 9 अगस्त को बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर किया जाएगा जो धुर्वा, प्रोजेक्ट बिल्डिंग होते हुए सिंह मोड़ पर समाप्त होगा. 10 अगस्त को घाघरा से निकलकर कुसई चौक, 56 सेट जैन मंदिर, डोरंडा बाजार, एजी मोड होते हुए हिनू चौक तक. 11 अगस्त को नामकुम शहरी क्षेत्र में 12 अगस्त को अपर बाजार किशोरगंज, सहजानंद चौक, हरमू चौक तक 13 अगस्त को मोराबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करम टोली चौक, रेडियम रोड,कचहरी चौक,जेल चौक,लालपुर चौक होते हुए बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक 14 अगस्त को पिस्का मोड़ से रातू रोड चौक, अपर बाजार, महावीर चौक, जैन मंदिर, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए शहीद चौक स्थित शहीद स्थल तक निकाली जाएगी. इसे भी पढ़ें- नीरज">https://lagatar.in/accused-in-neeraj-singh-murder-case-pankaj-said-never-came-to-dhanbad-singh-does-not-know-mansion/">नीरज

सिंह हत्याकांड में आरोपी पंकज बोला- कभी धनबाद नहीं आया, सिंह मेन्शन को नहीं जानता
wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही