Search

 
 
 

गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस होगी सुदृढ़ : रमेश उरांव

 
Ormanjhi :  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह खिजरी विधायक के सलाहकार रमेश उरांव ने कहा कि गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस सुदृढ़ होगी. कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन में झारखंड में कांग्रेस पार्टी की स्थिति और भी मजबूत होगी. मीर के नेतृत्व में हम कांग्रेस के विचारधारा को जमीनी स्तर पर आम लोगों के बीच कहीं अधिक प्रभावी रूप में पहुंचा पायेंगे. साथ ही पार्टी कहीं अधिक बेहतर सामंजस्य के साथ आम मतदाताओं के बीच में अपनी छवि और वैचारिक आधार को प्रभावी बना पायेगी.

रमेश उरांव के नेतृत्व में मीर का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत 

रमेश उरांव ने बताया कि झारखंड प्रभारी नियुक्त होने के बाद मीर पहली बार झारखंड आये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर  उनके नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पारंपरिक तरीके से मीर का स्वागत किया. इस अवसर पर विशेष रूप से टाना भगत का दल मौजूद रहा. जिन्होंने अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र करतल ध्वनि के साथ मीर का अभिनंदन किया. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, किशोर नाथ शाहदेव, डॉक्टर राजेश गुप्त सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही