Search

 
 
 

वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी के अभियान को देश भर में ले जायेगी कांग्रेस, सोमवार को मीटिंग

जिस प्रकार महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हमें करो या मरो का नारा दिया था, उसी तर्ज पर आज हमें भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए करो या मरो के मिशन पर चलना होगा.
 

New Delhi  :  कांग्रेस  महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी है कि  11 अगस्त को 24 अकबर रोड पर एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठन प्रमुखों की बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. 

 

 


कांग्रेस  के अनुसार राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की मोदी सरकार से मिलीभगत और वोट चोरी  का खुलासा किये जाने के बाद इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जायेगा. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इसी मुद्दे पर रणनीति तैयार करने के लिए 11 अगस्त, सोमवार को पार्टी नेताओं की बैठक में रणनीति तय की जायेगी.  

 

 

केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हमें करो या मरो का नारा दिया था, उसी तर्ज पर आज हमें भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए करो या मरो के मिशन पर चलना होगा.

 

 

साथ ही वेणुगोपाल ने बताया कि  देश भर में विभिन्न प्रदेश कांग्रेस समितियां शनिवार 9 अगस्त को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलाभगत उजागर करने के लिए राज्य मुख्यालयों पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रसारण करेंगी,    

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही