Search

 
 
 

लातेहार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका अमित शाह का पुतला

 
Latehar: समाहरणालय गेट के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. यह संसद में केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के लिए अमार्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में किया गया. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा बाबा साहब के लिए की गयी टिपप्‍णी भाजपा की दोहरे चरित्र को दिखाता है. एक ओर भाजपा संविधान की दुहाई देती है तो दूसरी ओर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भरी संदन में अपमान करती है. भाजपा हमेशा से संविधान के खिलाफ बोलते और संविधान के साथ खिलवाड़ करते आई है. युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि सदन में जिस तरह का भाषा का प्रयोग बाबा साहब के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने किया है वह निंदनीय और बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है. प्रखंड अध्यक्ष बरवाडीह प्रिंस गुप्ता ने कहा कि इस बयान से भाजपा की मानसिकता का पता चलता है कि वो संविधान के प्रति क्‍या सोचती है. प्रखंड अध्यक्ष मनिका दरोगी यादव ने कहा कि इस देश में सारा सिस्टम संविधान से ही चलता है, जिसे भाजपा बदलना चाहती है. मौके पर महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, सुरेंद्र भारती, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, विश्वनाथ पासवान, टिंकू बाबू, रौशन कुमार, कृष्णा यादव, साजन कुमार, फूलचंद यादव, शहजाद, अरुण सिंह, सकलदीप, वाजिद, दानिश, साजिद, मनोज पासवान, धनंजय, राजीव, परवेज, कुलदीप, मुस्ताक, गुड्डू दुबे व अजय यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही