Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू, घोषणापत्र पर लगेगी मुहर

 
  New Delhi : कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज यहां शुरू हो गयी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जायेगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली आज मंगलवार को हो रही इस बैठक में पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, घोषणा पत्र समिति के प्रमुख पी चिदंबरम और कार्य समिति के कई अन्य सदस्य शामिल हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति  की बैठक भी होगी

कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी, जिसमें 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरणो के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जायेगा. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा था कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्य समिति की बैठक में मसौदा घोषणापत्र को मंजूरी दी जायेगी. उन्होंने कहा था कि पार्टी पांच न्याय- भागीदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय  के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी. इनमें 25 गारंटी होंगी जिनकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कर चुके हैं. कांग्रेस ने अब तक दो अलग-अलग सूचियों में कुल 82 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही