NewDelhi : कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की रविवार को ऑनलाइन बैठक होगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़े कार्यक्रम को मंजूरी दी जायेगी. सूत्रों के अनुसार बैठक में अध्यक्ष के चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम को स्वीकृति देने के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि यह गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफे के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगा. बता दें कि आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेतृत्व आंतरिक चुनाव के नाम पर धोखा दे रहा है. उन्होंने राहुल गांधी पर अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार का आरोप भी लगाया था. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/the-left-government-of-kerala-reduced-the-powers-of-the-governor/">केरल
की वामपंथी सरकार ने राज्यपाल की शक्तियां कम कर दी, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से ठनी
पुलिस ने सोनाली फोगाट केस में कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार किया, बाथरूम से ड्रग्स बरामद
की वामपंथी सरकार ने राज्यपाल की शक्तियां कम कर दी, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से ठनी
गुलाम नबी आजाद का डीएनए मोदी मय हो गया है
कांग्रेस ने उन पर पलटवार करते हुए पार्टी को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका डीएनए मोदी-मय हो गया है. सीडब्ल्यूसी की इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले कांग्रेस सूत्रों ने यह भी बताया कि अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा होने में पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुकाबले कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है, क्योंकि पार्टी का ध्यान इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रित है तथा कुछ राज्य इकाइयां जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पायी हैं. पिछले साल सीडब्ल्यूसी ने जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी. सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल फैसला किया था कि ब्लॉक कमेटियों के लिए चुनाव 16 अप्रैल से 31 मई तक होंगे, जिला कमेटियों के अध्यक्षों के चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच कराए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : गोवा">https://lagatar.in/goa-police-arrests-curly-club-owner-in-sonali-phogat-case-drugs-recovered-from-bathroom/">गोवापुलिस ने सोनाली फोगाट केस में कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार किया, बाथरूम से ड्रग्स बरामद
Leave a Comment