Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेसजनों ने ओरमांझी टोल प्लाजा की नाकेबंदी की

Ranchi : राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति के विरोध में 5 अप्रैल बुधवार को रांची जिला युवा कांग्रेस ने ओरमांझी टोल प्लाजा की नाकेबंदी की. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. टोल प्लाजा जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सनी ने कहा कि आज का आंदोलन सांकेतिक था, ताकि मोदी सरकार होश में आ जाए. युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हैं. युवा कांग्रेस महासचिव सह रांची विधानसभा प्रभारी रोहित सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन, रांची जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल मींज,गौरव, रविंदर,विक्की, कृतिका, पिया बर्मन, सूरज पठान, अंकित, हुसैन अंसारी, कलीम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – कुर्मी">https://lagatar.in/movement-of-kurmi-community-on-railway-tracks-15-trains-will-be-canceled-on-thursday/">कुर्मी

समाज का रेल पटरी पर आंदोलन, गुरुवार को रद रहेंगी 15 ट्रेनें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही