Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेसियों ने कर्नाटक में जीत पर मनाया जश्न

Ranchi : कर्नाटक में कांग्रेस को मिली भारी जीत पर रविवार को डोरंडा अंबेडकर चौक पर कांग्रेसियों ने जश्न मनाया. मौके पर वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, फिरोज रिजवी मुन्ना, कुमुद रंजन व रंजीत कुमार महतो ने इस जीत के लिए कर्नाटक की जनता के प्रति आभार प्रकट किया. मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर हाथों में लेकर ढ़ोल- नगाड़े बजाये, आतिशबाजी की एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शानदार जीत के लिए बधाईयां दी. इस मौके पर नेताओं ने कहा कि कर्नाटक की जीत चालीस प्रतिशत कमीशनखोरी से लड़ने वालों की जीत है, बेरोजगार युवाओं की जीत है, महंगाई के खिलाफ मशाल जलाने वालों की जीत है, परेशान व बेहाल हो चुके किसानों की जीत है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम ने एक संदेश यह भी दिया है कि पार्टी अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी, तो जनता का समर्थन प्राप्त होगा. इसे झारखंड के नेताओं को समझने की जरूरत है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने का नहीं है, बल्कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से सीख लेते हुए जोड़ने की बात होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-senior-congress-leader-ram-kumar-ojha-is-no-more/">हजारीबाग

: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम कुमार ओझा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही