Search

 
 
 

राजभवन घेराव में शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी

 
Dhanbad : नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को देश व्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को रांची स्थित राजभवन के घेराव कार्यक्रम में धनबाद के बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों गाड़ियों से कार्यकर्ता राजभवन पहुंचे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नीट अभ्यर्थियों के साथ राजभवन का घेराव किया. शहीद चौक से भारी संख्या में कांग्रेसियों का काफिला राजभवन पहुंचकर  विरोध दर्ज कराया. धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पेपर लीक केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ है. इससे एनडीए सरकार की नियत पर प्रश्नचिह्न लग गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही