Search

 
 
 

नई दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए झारखंड के कांग्रेसी

 
Ranchi: बुधवार को नई दिल्ली 9 ए कोटला मार्ग पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ. इस ऐतिहासिक मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. साथ ही रझारखंड युवा कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश तिवारी समेत अन्य नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस संबंध में झारखंड युवा कांग्रेस के महासचिव वेद प्रकाश तिवारी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि यह नया मुख्यालय कांग्रेस के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए गर्व का क्षण बताया. खास बात यह है कि भवन उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां इसे स्थापित करने की परिकल्पना पार्टी के पूर्वजों ने की थी. इसे भी पढ़ें –दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-elections-kejriwal-and-pravesh-verma-filed-nomination-from-new-delhi-seat-round-of-allegations-and-counter-allegations-started/">दिल्ली

विस चुनाव : केजरीवाल और प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली सीट से नामांकन भरा…आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही