Sindri : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 12 अप्रैल को धनबाद में पुराना कांग्रेस कार्यालय के समीप कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में सिंदरी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यकर्ता सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में धनबाद के लिए रवाना हुए. अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैर लोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म की है. इससे झारखंड सहित पूरे देश में कांग्रेसी उद्वेलित हैं. स्त्याग्रह में सरदार जोगिंदर सिंह, विदेशी सिंह, शिवाकांत दुबे, पूर्णेन्दु सिंह, अशोक वर्मा, सत्येंद्र सिंह, मुजफ्फर हुसैन राही, सत्यदेव सिंह, शैलेश पंडित, चंद्र विजय सिंह, सत्यदेव सिंह आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]
धनबाद में कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में सिंदरी के कांग्रेसी हुए शामिल
Last Updated: Apr 12, 2023 12:00 AM (IST)