Search

सिमडेगा डीसी के खिलाफ गोलबंद हुए कांग्रेसी, फूंका पुतला

Simdega : उपायुक्त के खिलाफ गोलबंद हुए सिमडेगा के कांग्रेसी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केशरी ने कहा कि सिमडेगा उपायुक्त ने एक कार्यक्रम उनका अपमान किया. यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसे लेकर पहले सिमडेगा कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बैठक भी की. बैठक में उपायुक्त सहित पूरे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई. बैठक में कांग्रेस सेवा दल के महासचिव प्रदीप केशरी ने भी प्रशासन के खिलाफ आग उगलते हुए कहा कि प्रशासन जनता के लिए काम करता है. वह मालिक न बने. बैठक में शामिल कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन चलकर सरकार को बदनाम करना चाहती है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से बात नहीं सुनने वाले अधिकारियों की लिस्ट बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी. बैठक में सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि शमी आलम सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी">https://lagatar.in/anganwadi-worker-told-wrong-to-charge-money-for-electricity-connection/26507/">आंगनबाड़ी

सेविका से बिजली कनेक्शन के लिए राशि वसूलने को बताया गलत

प्रशासन ने किए थे पुख्ता इंतजाम

इधर कांग्रेस के मंसूबों की भनक लगते ही प्रशासन द्वारा शहर के प्रिंस चौक में मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसमें सदर प्रखंड पदाधिकारी, सदर सीओ, जिला खेल पदाधिकारी, सदर थाना प्रभारी सहित पुलिस के दर्जनों जवान मौजूद थे.

जवानों ने जलते पुतले पर पानी डालकर बुझाया

बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त का पुतला दहन भी किया. करीब एक बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के समक्ष उपायुक्त का पुतला दहन किया. पुतला दहन के दौरान मजिस्ट्रेट और पदाधिकारियों सहित सदर थाना प्रभारी और पुलिस बल कांग्रेसियों को धक्का मार हटाते रहे. पुलिस के जवानों ने जलते पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-bike-rally-held-under-32nd-road-safety-month-dc-shows-green-signal/26519/">पलामू

: 32वां सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई बाइक रैली, डीसी ने दिखायी हरी झंडी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//