Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेसियों ने बैठक कर केएन त्रिपाठी को जिताने का लिया संकल्प

 
Manika (Latehar)  :  प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष राज किशोर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को जिताने का संकल्प लिया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वरिष्ठ नेता प्रमोद प्रसाद सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए हम सभी राजनीतिक दल के लोगों को निस्वार्थ भाव से काम करने की जरुरत है, ताकि केएन त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाया जा सके. केएन त्रिपाठी की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत ही सरल विचार के व्यक्ति हैं.

सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं पीएम मोदी - प्रमोद सिंह

प्रमोद प्रसाद सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो 400 पार के नारे लगाते फिर रहे हैं. 10 साल के शासनकाल में मोदी जी एक भी नयी योजना धरातल पर नहीं उतार सके. उन्होंन सिर्फ कांग्रेस द्वारा संचालित योजनाओं का नामकरण किया है. प्रधानमंत्री मोदी बेरोजगारी कैसे खत्म हो, इसके बारे में कहीं कुछ नहीं बोल रहे हैं. वो सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं.  मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान, संजय सिंह, सत्येंद्र यादव, अरुण सिंह, उपेंद्र यादव, मनोज यादव, गणेश यादव, पवन कुमार, सूर्य देव यादव, नवल सिंह, तस्लीम अंसारी, विजय सिंह, भिखारी सिंह व अजय यादव समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही