राजीव गांधी मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दी गई श्रद्धांजलि
इधर, डिगवाडीह स्थित राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई गई. अतिथियों व शिक्षकों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कॉलेज के निदेशक आर एन चौबे ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने पांच साल के शासनकाल में देश को सशक्तीकरण की दिशा में विश्व पटल पर पहुंचाने का काम किया. इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी. कवित्री सुधा मिश्रा ने कविता पाठ किया. मौके पर पूर्व कांग्र्रेस ने चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, डॉ. प्रदीप बलमुचु, पार्टी के प्रदेश महासचिव रवींद्र वर्मा, अनिल पांडे, विकास पाठक, कालीचरण, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, भोला सिंह, अशोक मालाकार, संतोष चौधरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-god-got-married-after-worship-rituals-in-balaji-temple/">धनबाद: बालाजी मंदिर में पूजन-अनुष्ठान के बाद हुआ भगवान का विवाह [wpse_comments_template]

Leave a Comment