Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

13 मार्च को राजभवन घेराव में भाग लेंगे लातेहार के कांग्रेसी: मुनेश्वर उरांव

Latehar: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि आगामी 13 मार्च को रांची में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आहुत राजभवन घेराव कार्यक्रम में लातेहार जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेगें. इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्षों को जवाबदेही दी गयी और इसका पूरी ईमानदारी से निवर्हन करने की अपील भी की गयी है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/organization-vijay-shankhnad-started-preparations-for-ram-navami-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में रामनवमी को लेकर संस्था विजय शंखनाद ने शुरु की तैयारियां
उरांव ने कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार पूंजीवादियों की सरकार है. यह सरकार अडानी जैसे उद्योगपतियों को संरक्षण एवं बढ़ावा दे कर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रही है. भारत की बैंकिंग व्यवस्था में उद्योगपति और कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा होने जा रहा है. इसी के विरोध में राजभवन घेराव कार्यक्रम किया जा रहा है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, महेंद्र प्रसाद, बसंत यादव कार्यालय प्रभारी उपेंद्र पासवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही