Search

 
 
 

लातेहार: कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

 
Latehar: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में निधन हो गया. उन्‍होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर पूरे देश मे शोक की लहर है. लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में भी शोक सभा आयोजन कर दिवगंत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. अध्यक्षता  जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजर उरांव ने किया. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह को देश के आर्थिक सुधारों का जनक कहा जाता है. उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है.

डॉ मनमोहन सिंह एक सरल व्यक्तित्व के धनी थेः उरांव

उरांव ने कहा कि उन्‍हें एक महान अर्थशास्‍त्री के रूप मे जाना जाता है. उन्‍होंने वन अधिकार, मनरेगा व सूचना का अधिकार जैसे कई कानून देकर देश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका अदा की. उरांव ने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश  की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर मजबूत करने का कार्य किया था. उनका कार्यकाल देश के लिए यादगार रहेगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह एक सरल, विनम्र व दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे. डॉ सिंह ने प्रधानमंत्री समेत कई अन्य पदों पर रहकर देश के कई मामलों में देश को सशक्त बनाने का काम किया. विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि देश मनमोहन सिंह के किए गए कार्यों को कभी नहीं भूलेगा. उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है. मौके पर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता देवी, जिला कांग्रेस महासचिव इमरान अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष सहजाद अंसारी, मनोज पासवान, नागेश्वर यादव, गुडु दुबे, बसंत पासवान, देवराज यादव, सकलदीप उरांव, राजीव कुमार बग्गा, धनंजय यादव, ललित उरांव, मनजीत यादव व पंकज उरांव समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – अन्नामलाई">https://lagatar.in/annamalai-took-bheeshma-pledge-to-remove-dmk-from-power-in-tamil-nadu-whipped-himself-as-per-tamil-culture/">अन्नामलाई

ने डीएमके को तमिलनाडु की सत्ता से हटाने की भीष्म प्रतिज्ञा की, तमिल संस्कृति के अनुरूप खुद को कोड़े मारे..
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही