Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: रामचंद्र सिंह को टिकट मिलने के विरोध में कांग्रेसियों ने कार्यालय किया खाली

Latehar: मनिका विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामचंद्र सिंह को कांग्रेस से टिकट दिये जाने का विरोध शुरू हो गया है. विरोध और कोई नहीं बल्कि उनकी पार्टी कांग्रेस के ही लोग कर रहे हैं. यहां तक कि रामचंद्र सिंह के विरोध में मनिका में कांग्रेस कार्यालय को खाली कर दिया गया है. मनिका प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी गुड्डू सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में विधायक रामचंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई मान सम्मान नहीं दिया. एक बार फिर उन्हें संगठन ने टिकट दिया है और इसके विरोध में उन्होंने कार्यालय खाली कर दिया है.

मनिका में कांग्रेसियों की पहली पसंद मुनेश्वर उरांवः गुड्डू 

गुड्डू सिंह ने कहा कि मनिका में कांग्रेसियों की पहली पसंद जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव है. वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन के समर्थन 27731 वोट लाये थे. उन्होंने कहा कि मुनेश्वर उरांव पार्टी को पुराने और जुझारू नेता हैं. अगर उन्हें प्रत्याशी बनाया जाता तो मनिका विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत पक्की थी. रामचंद्र सिंह आरजेडी से कांग्रेस में आये हैं. पिछली बार उन्हें पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद टिकट दे दिया गया था. इस बार भी उन्हें टिकट दे दिया गया है. मौके पर राजकिशोर सिंह, सगीर आलम, अनामुल हक और केशव यादव समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बंगाल-ओडिशा">https://lagatar.in/cyclone-dana-is-about-to-hit-bengal-odisha-its-effect-will-be-seen-in-jharkhand-schools-closed-in-odisha-from-23-to-25-october/">बंगाल-ओडिशा

में दस्तक देगा चक्रवात ‘दाना’, झारखंड में भी दिखेगा असर, ओडिशा में तीन दिन स्कूल बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही