Hazaribagh : हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की 81वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएन सिंह आजीवन कांग्रेसी रहे. वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य तथा 1985-1987 तक सयुंक्त बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव के अतिरिक्त 1987-1990 तक लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे. प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा ने कहा कि बिहार से झारखंड प्रदेश अलग होने पर वे 1999-2004 तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे. मौके पर कार्यकारिणी के सदस्य रवींद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, इंटक के बिनोद सिंह, रवि सिंह, दिलीप कुमार रवि, कृष्णा किशोर प्रसाद, सलीम रजा, सेवा दल के विश्वास पासवान, राम कुमार पटेल, मो. वारिस, विजय कुमार सिंह, मो. मुस्ताक, चंद्रशेखर आजाद, अजय कुमार मेहता, करण कुमार, प्रकिरण कुमार, सदरूल होदा के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पूछताछ">https://lagatar.in/in-interrogation-gangster-aman-sahu-revealed-many-secrets-had-entered-the-world-of-crime-in-the-year-2012/">पूछताछ
में गैंगस्टर अमन साहू ने उगले कई राज, साल 2012 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम [wpse_comments_template]
वरिष्ठ कांग्रेसी पीएन सिंह को जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद
Leave a Comment