Search

बरही में कांग्रेसियों ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, जीत की बनाई रणनीति

Barhi : लोकसभा चुनाव में हजारीबाग संसदीय सीट से कांग्रेस की जीत को लेकर बरही में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. बरही के वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनंदन गोप के पंचमाधव स्थित आवास पर रविवार को इस बाबत बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया. घंटों चली बैठक में उपस्थित नेताओं ने वर्तमान सांसद के कार्यों व कमियों और कांग्रेस के जनहित के मुद्दों को जनता के समक्ष लाने पर विचार-विमर्श किया. तय किया गया कि हजारीबाग लोकसभा की सीट किसी भी प्रकार कांग्रेस पार्टी के हिस्से आए. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनवार के बासुदेव यादव और संचालन नरेश सिंह ने किया. बैठक में यमुना यादव, मनोज कुमार मुखिया करियातपुर, कुणाल कटरियार, प्रमोद सिंह, गाजो यादव, सुशील केसरी उर्फ नुनू, मास्टर शरीफुल हक, प्रयाग यादव, मोहन प्रजापति, द्वारिका रविदास, राजू राणा सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-dr-zishan-of-hazaribagh-honored-with-icon-award-in-mumbai/">गौरव

के पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp