Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस: कहा पीएम मोदी देश के मूल लोकतांत्रिक ढांचे को गिराना चाहते हैं

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है. झारखंड में भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.

 

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी देश के मूल लोकतांत्रिक ढांचे को गिराना चाहते हैं. मनरेगा कानून को बदलने के विरोध में 5 जनवरी से कांग्रेस आगामी चुनाव तक विरोध करेगी. झारखंड में मनरेगा कानून बदले जाने के विरोध में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी.

 

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रभारी के राजू की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस का झंडा फहराया. झारखंड में कांग्रेस की मजबूती के लिए योगदान देने वाले वरीय नेताओं को सम्मानित किया गया. कांग्रेस संदेश पत्रिका का विमोचन किया गया. अंत में पेसा कानून लागू होने पर ढोल नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य गान के साथ पेसा उत्सव मनाया गया.

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रविंद्र सिंह ,राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, केन त्रिपाठी, सतीश पॉल मुजनी, अमूल्य नीरज खलखो, लालकिशोर नाथ शाहदेव, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू ,सोनाल शांति, कमल ठाकुर, अमरिंदर सिंह, रमा खलखो, चंचल चटर्जी, डॉक्टर एम तौसीफ, जगदीश साहू, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, आभा सिन्हा, राकेश किरण महतो, सुरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश शाहदेव, लाल सूरज, सुधीर चंद्रवंशी, आलोक तिवारी, खुर्शीद हसन, रूमी पी नैयर, अख्तर अली, राजूराम, अजय शर्मा, सुरेंद्र राम नेलीनाथन, नवीन सिंह, छोटू सिंह, अरविंद यादव, हुसैन खान, अजय जैन, जितेंद्र त्रिवेदी, राजेश चंद्र राजू, कामेश्वर गिरी, सोनी नायक, विकास सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही