Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का हल्ला बोल, कहा, 3 साल में GDP 3 फीसदी बढ़ी, इकॉनमी नहीं, विपक्ष की सरकारों को रीसेट कर रही मोदी सरकार

NewDelhi : भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने की रफ्तार को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हल्ला बोल दिया है. आज 2 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेता गौरव वल्‍लभ ने कहा कि मोदी सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन सच यह है कि पिछले तीन साल में भारतीय अर्थव्यवस्था तीन प्रतिशत से कम की रफ्तार से बढ़ी है. उन्होंने इसका मतलब समझाते हुए कहा कि अगर तीन साल पहले किसी की इनकम 10 हजार रुपये थी तो आज यह 10 हजार तीन सौ हुई है. इसे भी पढ़ें : Swiggy:">https://lagatar.in/swiggy-request-of-the-customer-that-do-not-send-muslim-delivery-boy-tmc-mp-mahua-moitra-said-a-police-case-should-be-registered/">Swiggy:

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय न भेजें…वाले ग्राहक के अनुरोध पर बरसी, कहा, पुलिस में केस दर्ज हो
  1. मोदी जी को अर्थव्यवस्था पर मन की बात करने की जरूरत नहीं है

इस क्रम में गौरव वल्लभ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को इकॉनमी को रीसेट करना था लेकिन वे कई राज्यों में विपक्षी दलों की सरकारों को रीसेट करने में लग गयी है. कहा कि मोदी जी को अर्थव्यवस्था पर मन की बात करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 80 रुपये है. देश में अगस्त 2022 में बेरोजगारी की दर 8.28 प्रतिशत पर बनी हुई और शहरों में यह दर 9.6 है. इसे भी पढ़ें :  SC">https://lagatar.in/sc-ask_gujrat-govt-teesta-setalvad-is-in-custody-for-two-months-why-chargesheet-was-not-filed/">SC

ने गुजरात सरकार से पूछा, तीस्ता सितलवाड दो माह से कस्टडी में हैं, चार्जशीट दाखिल क्यों नहीं हुई? इसमें बेल देने पर रोक कहां है

खुदरा महंगाई दर लगातार बढ़ रही है

गौरव वल्लभ ने कहा कि खुदरा महंगाई दर लगातार बढ़ रही है. जुलाई 2022 में इसकी दर 6.71 प्रतिशत है. 3 साल में GDP मात्र 3 फीसदी बढ़ी है. मैन्युफैक्चरिंग में हर साल 2 फीसदी की ग्रोथ हुई, यह मोदीजी के विकास मॉडल का नतीजा है. इसके कारण आज बेरोजगारी दर 8.28 प्रतिशत पर है. गौरव वल्लभ ने मोदी सरकार से पूछा कि, क्या भारत सिर्फ 3 प्रतिशत की ग्रोथ डिजर्व करता है? उन्होंने पूछा कि आखिर मोदी सरकार इतनी कम ग्रोथ दर पर आंखें मूंद कर क्यों बैठी है? कांग्रेस नेता कहा कि बढ़ती बेरोजगारी पर सरकार की क्या रणनीति है? पूछा कि देश $5 ट्रिलियन की इकोनॉमी कब बनेगा? [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही