Search

 
 
 

गोड्डा से कांग्रेस की जमानत जब्त होगी , मेरा मुकाबला ओवैसी की पार्टी से : निशिकांत

 
Godda : गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी. उसके उम्मीदवार का जमानत तक जब्त हो जाएगी. मेरा मुकाबला ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार से है. दुबे बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान पथरगामा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने पथरगामा व महगामा प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर जनता से सीधा संपर्क किया. कहा कि उन्हें अपनी जीत पर कोई संशय नहीं है. बल्कि यह चुनाव जीत का मार्जिन बढ़ाने के लिए है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि मेरा कांग्रेस से कोई मुकाबला ही नहीं है. पीएम मोदी की डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में आई हैं. इतनी बड़ी राशि झारखंड के किसी दूसरे लोकसभा क्षेत्र में नहीं आई है. इसलिए इस सीट पर भाजपा को झारखंड में सबसे अधिक वोट से जीत मिलनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही