Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चित्रदुर्ग के गांवों से होकर गुजरी, भव्य स्वागत

Chitradurg : कांग्रेस नेता राहुल गांधी  के नेतृत्व में पार्टी ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोंडानाहल्ली से रामपुरा की ओर आज गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की. यात्रा का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे सैकड़ों लोग जमा हुए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, यात्रा बोम्मागोंडानाहल्ली में बीजी केरे उपमार्ग से सुबह साढ़े छह बजे आरंभ हुई. गांधी 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागर में विश्राम करेंगे. इसके बाद शाम चार बजे यात्रा कोनासागर से आरंभ होकर मोलाकलमुरु में विश्राम के लिए रुकेगी. इसके बाद गांधी रात को रामपुरा में ठहरेंगे. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/supreme-court-to-pronounce-verdict-in-karnataka-hijab-controversy-today-whether-hijab-is-appropriate-in-schools-and-colleges/">कर्नाटक

हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट आज सुनायेगा फैसला, स्कूल-कॉलेजों में हिजाब उचित है या नहीं  

भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था

भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था. इसके तहत 20 अक्टूबर को राज्य में यात्रा के अंतिम दिन तक 21 दिन में 511 किलोमीटर पद यात्रा की जायेगी. 20 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से दूसरे राज्य पहुंचेगी. बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थी. इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं. राहुल गांधी ने बीच सड़क मां सोनिया के जूते का फीता बांधा, जिसकी खूब तारीफ हो रही है. शशि थरूर ने भी इस फोटो को शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता. इसे भी पढ़ें :सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-13-october-many-news-and-videos-including/">सुबह

की न्यूज डायरी।।13 अक्टूबर।।ब्राउन शुगर के साथ मॉडल समेत 5 गिरफ्तार।।लापरवाही: महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा।।जंगल-जमीन आदिवासी बचा सकते हैं-सीएम।।भ्रष्टाचार को लेकर सुदेश का तंज।।अंधविश्वास: केरल में मानव बलि।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही