Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, जानिये किसने क्या कहा

New Delhi : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. मतगणना अभी जारी है. हालांकि चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणामों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. खबर लिखे जाने तक कांग्रेस ने 121 सीटों पर जीत हासिल कर ली है वहीं 15 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा ने 56 सीटों पर जीत हासिल की वहीं 8 सीटों पर आगे चल रही है. कर्नाटक चुनाव में जीत से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई

पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस को बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, `कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस पार्टी को बधाई. लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनको मेरी शुभकामनाएं.` पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को भी सराहा है.

कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद :राहुल गांधी

कर्नाटक चुनाव में मिली बंपर जीत से कांग्रेस पार्टी बहुत खुश है. पार्टी नेता राहुल गांधी ने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ.

लोगों ने किया झूठ का पर्दाफाश : डीके शिवकुमार

कर्नाटक चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भावुक हो गए. उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चुनाव में जी तोड़ मेहनत की है, जिसका सुखद परिणाम आया है. उन्होंने कर्नाटक की जनता का भी शुक्रिया किया है. कहा कि लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है. मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का वादा किया था, जो आज पूरा हो गया. डीके ने कहा कि उस पल को भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/on-the-victory-of-karnataka-rahul-gandhi-said-the-market-of-hatred-has-closed-the-shop-of-love-has-opened/">कर्नाटक

की जीत पर बोले राहुल गांधी, नफरत का बाजार बंद हुआ… मोहब्बत की दुकान खुली..
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही