Search

कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी, भाजपा यानी भ्रष्ट जुमला पार्टी…

NewDelhi : कांग्रेस ने आज शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी किया, जिसमें उसने भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्ट जुमला पार्टी करार दिया और आरोप लगाया कि इसका मंत्र ‘कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात’ है. विपक्षी दल कांग्रेस ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी श्रीनगर के लाल चौक इलाके स्थित प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक जनसभा करेंगे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-orders-to-block-tweets-sharing-bbc-documentary-on-pm-modi/">केंद्र

सरकार का पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट ब्लॉक करने का आदेश

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो  जारी

कांग्रेस ने कहा कि इसके साथ ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा का समापन हो जायेगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यात्रा के बाद आयोजित होने वाले कार्यक्रम - ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो भी जारी किया. रमेश ने कहा कि इसका लोगो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह ही है, लेकिन अंतर केवल इतना है कि इस पर कांग्रेस के हाथ का चिह्न है. इसे भी पढ़ें :  अजुर">https://lagatar.in/azur-airs-moscow-goa-flight-diverted-to-uzbekistan-after-receiving-bomb-threat/">अजुर

एअर की मॉस्को-गोवा फ्लाईट उज्बेकिस्तान की ओर डायवर्ट की गयी, बम होने की धमकी मिली थी

यह 100 प्रतिशत राजनीतिक अभियान होगा

उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि यह 100 प्रतिशत राजनीतिक अभियान होगा, जो पदयात्रा के बारे में नहीं कहा जा सकता है. वेणुगोपाल ने कहा कि 26 जनवरी से शुरू होने वाले कांग्रेस के अभियान के तहत पार्टी आरोप पत्र और राहुल गांधी के पत्र को यात्रा के संदेश के साथ घर-घर ले जाएगी. दोनों नेताओं द्वारा जारी आरोप पत्र में भाजपा को भ्रष्ट जुमला पार्टी` करार दिया गया है और आरोप लगाया गया है कि इसका मंत्र कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात है. यह परोक्ष तौर पर सरकार के ‘सबका-साथ-सबका-विकास-सबका-विश्वास-सबका-प्रयास’ नारे पर एक निशाना है.

 आरोप पत्र को तीन खंडों में बांटा गया 

कांग्रेस द्वारा साझा किये गये एक पन्ने के आरोप पत्र को तीन खंडों में बांटा गया है - `कुछ का साथ`, `खुद का विकास` और `सबके साथ विश्वासघात`. आरोप पत्र के `कुछ का साथ` खंड के तहत, पार्टी ने कुछ चुनिंदा व्यापारियों के लिए ऋण माफी, 10 प्रतिशत अमीरों के पास भारत की 64 प्रतिशत संपत्ति होने और प्रधानमंत्री के "करीबी दोस्तों" को "उपहार" स्वरूप बंदरगाह एवं हवाई अड्डे देने का आरोप लगाया गया है. `खुद का विकास` खंड में, कांग्रेस ने भाजपा पर दुष्प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करने और भाई-भतीजावाद में लिप्त होने का आरोप लगाया है.

राज्य सरकारों के खिलाफ भी चार्जशीट तैयार की जायेगी

तीसरे खंड में, पार्टी ने बेरोजगारी, खाद्य सुरक्षा, महिला सुरक्षा, किसानों की दुर्दशा, नफरती भाषा, निर्वाचित सरकारों को "गिराने" और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों में भारत की रैंकिंग जैसे कई मुद्दों को उठाया. वेणुगोपाल ने कहा कि इस आरोप पत्र के साथ ही पार्टी की संबंधित राज्य इकाइयां राज्य सरकारों के खिलाफ भी `चार्जशीट` तैयार करेंगी. रमेश ने कहा, ‘‘यह 100 प्रतिशत राजनीतिक अभियान है. यह यात्रा के बारे में नहीं कहा जा सकता. यह यात्रा का दूसरा चरण भी है.

छह लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाने का प्रयास

हम 10 लाख मतदान केंद्रों, छह लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाने का प्रयास करेंगे. यह पूछे जाने पर कि गांधी लाल चौक पर तिरंगा क्यों नहीं फहरा रहे, रमेश ने कहा कि इस बारे में सही तरीके से खबर नहीं दी जा रही है क्योंकि प्रदेश कांग्रेस का कार्यालय लाल चौक में स्थित है और यह स्वाभाविक है कि पार्टी के पूर्व प्रमुख और भारत जोड़ो यात्रा का प्रमुख चेहरा राहुल गांधी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरायें. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है तथा 27, 28 और 29 जनवरी को कश्मीर घाटी में रहेगी.

30 जनवरी को  राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस यात्रा का पदयात्रा हिस्सा 29 जनवरी को समाप्त होगा. 30 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. पूर्वाह्न 11 बजे श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जनसभा होगी.’’ उन्होंने कहा कि इसके लिए कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp