Search

 
 
 

झारखंड की सामान्य सीटों पर कांग्रेस की हार चिंताजनकः राहुल गांधी

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आयोजित झारखंड के प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक काफी अहम रही. बैठक में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा रिपोर्ट भी रखी गई. इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी नाराजगी प्रकट की. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सामान्य सीटों पर कांग्रेस का हारना बड़ी विफलता है. विधानसभा चुनाव में इसे कैसे ठीक किया जा सकता है इसको लेकर काम करें. राहुल गांधी ने सीट अधिक लेकर चुनाव हारने पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की. राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस द्वारा जीते जाने वाली सीटों को चिन्हित करें. उसके बाद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है उसकी रिपोर्ट बनाएं. राहुल गांधी ने झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्रियों की भूमिका पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. कहा कि झारखंड के कांग्रेस के मंत्री संगठन से दूरी ना बनाएं. संगठन को साथ लेकर चलें. संगठन है तभी आप विधायक हैं सांसद हैं और मंत्री हैं. मंत्री बनने के बाद यह ना समझें कि वह संगठन से ऊपर उठ चुके हैं. राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के पहले संगठन को मजबूत करने की सलाह दी.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-seven-new-trained-dogs-included-in-jharkhand-police/">रांची

: झारखंड पुलिस में शामिल किए गए सात नए प्रशिक्षित श्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही