Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का महाधिवेशन आज से रायपुर में, पहले दिन होगा कार्य समिति के चुनाव पर फैसला

Raipur : कांग्रेस का तीन दिवसीय 85 वां महाधिवेशन आज शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के रायपुर में  शुरू हो रहा है. खबर है कि पहले दिन पार्टी की संचालन समिति, कांग्रेस कार्य समिति(सीडब्ल्यूसी) के आधे सदस्यों के चुनाव के संदर्भ में फैसला करेगी. साथ ही कांग्रेस की विषय संबंधी समिति राजनीति, अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय मामलों, कृषि, सामाजिक न्याय और युवा एवं शिक्षा संबंधी प्रस्तावों पर विचार करेगी. इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया">https://lagatar.in/indonesia-earthquake-tremors-felt-in-tobelo-magnitude-6-3-on-richter-scale/">इंडोनेशिया

: टोबेलो में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

दूसरी पार्टी में संगठन के पदों के लिए चुनाव नहीं होता

महाधिवेशन आरंभ होने से एक दिन पहले गुरुवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि अगर पार्टी संचालन समिति 24 फरवरी को अपनी बैठक में कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव कराने का फैसला करती है तो चुनाव कराया जायेगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां अध्यक्ष पद का भी चुनाव हुआ है, जबकि किसी दूसरी पार्टी में संगठन के पदों के लिए चुनाव नहीं होता. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-24-feb-2023-jhar-news-updates/">सुबह

की न्यूज डायरी।।24 FEB।।रामगढ़ उपचुनावः पक्ष-विपक्ष ने झोंकी ताकत।।DVC के नए टैरिफ से राहत।।तेजस्वी परफेक्ट सीएम मैटेरियल-शत्रुघ्न।।पंजाबःउग्र हुए खालिस्तान समर्थक।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

सीडब्ल्यूसी के कुल 25 सदस्यों में से 12 सदस्यों का चुनाव होता है

कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से यह टिप्पणी उस वक्त की है जब कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पीटीआई से साक्षात्कार में कहा था कि सीडब्ल्यूसी के आधे सदस्यों का चुनाव होना चाहिए और पार्टी की इस शीर्ष नीति निर्धारक इकाई में नौजवानों को मौका मिलना चाहिए. कांग्रेस के संविधान के अनुसार, सीडब्ल्यूसी के कुल 25 सदस्यों में से 12 सदस्यों का चुनाव होता है. 11 सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है. कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल का नेता सीडब्ल्यूसी का स्वत: सदस्य होता है.

25 को राजनीतिक, आर्थिक  मामलों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी

रमेश ने महाधिवेशन के कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए बताया कि 25 फरवरी को राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी तथा 26 फरवरी को कृषि, सामजिक न्याय और युवा एवं शिक्षा मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा 26 फरवरी को दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण होगा तथा चार बजे जनसभा होगी. कांग्रेस इस महाधिवेशन में 2024 के लोकसभा चुनाव में व्यापक विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में अपना रुख स्पष्ट करेगी.

15,000 लोगों को आंमत्रित किया गया है,

इस महाधिवेशन में कांग्रेस ने करीब 15,000 लोगों को आंमत्रित किया गया है, जिनमें डेलीगेट (प्रतिनिधि) होंगे. जिला कांग्रेस अध्यक्ष विशेष डेलीगेट होंगे. कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले सभी भारत यात्री और पार्टी के अग्रिम संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे. कांग्रेस के अनुसार, महाधिवेशन में 1,338 निर्वाचित एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) सदस्य होंगे, 487 सहयोजित (को-ऑप्टेड) एआईसीसी सदस्य होंगे, 9,915 निर्वाचित पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) सदस्य होंगे तथा लगभग 3,000 सहयोजित (को-ऑप्टेड) पीसीसी सदस्य होंगे.

अधिवेशन की टैगलाइन हाथ से हाथ जोड़ो है

जान लें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित कांग्रेस ने इस पूर्ण अधिवेशन की टैगलाइन ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ रखी है.  महाधिवेशन में भाग ले रहे एआईसीसी सदस्यों में सामान्य श्रेणी से 704, अल्पसंख्यक समुदाय से 228, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय से 381, अनुसूचित जाति से 192, अनुसूचित जनजाति से 133 लोग, 235 महिलाएं और 50 साल से कम उम्र के 501 लोग होंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी का महाधिवेशन हो रहा है. कांग्रेस का पिछला महाधिवेशन 2018 में दिल्ली में हुआ था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही