Search

 
 
 

महंगाई पर 4 को कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना

 
Ranchi :  बढ़ती मंहगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली का आयोजन करेगी. इसे लेकर झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. दिल्ली जाने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

महंगाई और बेरोजगारी के लिए आवाज बुलंद करेंगे

एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आलोक कुमार दूबे ने बताया, 75 वर्षों में पहली बार खाने- पीने सहित हर जरूरत की चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इसकी वजह से देश की जनता कराह रही है. कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने के लिए तैयार है. लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा, देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई और बेरोजगारी के लिए आवाज बुलंद करेंगे. जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का इस विराट रैली से देश की जनता से आह्वान किया जाएगा.

हर वर्ग महंगाई से  त्राहिमाम कर रहा

डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा, समाज के हर वर्ग महंगाई से आज त्राहिमाम कर रहा है. पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें वर्तमान में सबसे निचले स्तर पर है, इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों 100 के पार है. इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं. इसे भी पढ़ें- सुप्रियो">https://lagatar.in/supriyo-said-bjp-should-not-make-governor-and-raj-bhavan-a-toolkit-somewhere/">सुप्रियो

ने कहा- भाजपा वाले राज्यपाल और राजभवन को कहीं टूलकिट न बना दें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही