Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का जनजागरण अभियान कल से, 16 को चाईबासा और जमशेदपुर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_184688" align="aligncenter" width="288"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/jammi-288x300.jpg"

alt="" width="288" height="300" /> कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर.[/caption] Jamshedpur : झारखंड प्रदेश कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जन जागरण अभियान की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू जयंती पर 14 नवंबर से रांची के धुर्वा स्थित नेहरू पार्क से की जा रही है. 16 नवंबर को चाईबासा एवं जमशेदपुर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर आयेंगे, जिसके तहत कांग्रेस के द्वारा आजादी के बाद देश में किए गए कार्यों एवं केंद्र के भाजपा सरकार की नाकामियों तथा झारखंड में वर्तमान सरकार द्वारा 2 वर्ष के सफल कार्यकाल की विकास योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी. जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिलों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की है. यह अभियान 14 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर तक जन जागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं एवं भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही