Search

 
 
 

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू छह दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे

के राजू रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सिमडेगा जाएंगे. वहां वे जिला कांग्रेस मुख्यालय में जिला कमेटी के साथ बैठक करगे.
 

संगठन सृजन कार्यक्रम और पेसा कानून पर रहेगा फोकस

Ranchi : कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू राज्य के छह दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर शाम रांची पहुंचे. अपने 6 दिवसीय प्रवास के दौरान  वह राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे. राजू ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है और इस राज्य में पेसा कानून, सरना धर्मकोड एक अहम मुद्दा है.

के राजू रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सिमडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां वे जिला कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद वे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे. 9 जून को राजू रामगढ़ में जिला कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा वे बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भी भाग लेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही