Search

 
 
 

कांग्रेस की न्याय यात्रा , गढ़वा में 14 और पलामू में 15 फरवरी को रोड शो करेंगे राहुल गांधी

 
Palamu :  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सासंद राहुल गांधी 14-15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में रोड शो करेंगे. राहुल गांधी की न्याय यात्रा 14 फरवरी को सुबह आठ बजे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रामानुजगंज से रंका (गढ़वा) में प्रवेश करेगी. यहां राहुल रोड शो करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी दोपहर करीब तीन बजे पलामू के बिश्रामपुर के इलाके में दाखिल होंगे और बी मोड़ पर आम लोगों से संवाद करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी पलामू के नावा बाजार इलाके में रात्रि विश्राम करेंगे. रात्रि विश्राम करने के बाद राहुल गांधी 15 फरवरी को सुबह 8 बजे पलामू के छतरपुर इलाके में रोड शो करेंगे और इसके बाद बिहार के औरंगाबाद में प्रवेश कर जायेगी. उक्त जानकारी कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने दी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी तैयारियां शुरू कर दी है. एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के स्वागत में जुट गया है. केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल के बाद पहली बार राहुल गांधी पलामू के दौरे पर आ रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही