Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस की न्याय यात्रा खूंटी से फिर शुरू, राहुल ने धरती आबा को किया नमन

Advertisement
Advertisement
Khunti :  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का झारखंड में आज पांचवा दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पांचवे दिन मंगलवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड के खूंटी जिले से फिर शुरू हुई. राहुल गांधी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद शहीद भगत सिंह चौक से न्याय यात्रा अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ी. यहां से यह गुमला जिले के कामडारा बस अड्डे की ओर जायेगी. राहुल गांधी गुमला के बसिया में मीडियाकर्मियों को संबोधित करेंगे. दोपहर के भोजन के बाद यात्रा सिमडेगा जिले के झूलन सिंह चौक बस अड्डे की ओर जायेगी. जहां राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे. वहां से यात्रा ओडिशा में प्रवेश करेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/4573210f-35d6-4271-a462-cc980404faf9.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />

67 दिनों में 6,713 किमी की यात्रा कर 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी राहुल की यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-6-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की थी, जो 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. यह यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की यात्रा कर 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी. राहुल की न्याय यात्रा दो फरवरी को पश्चिम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ जिले में प्रवेश किया था. इसके बाद हिरणपुर होते हुए यात्रा लिट्टीपाड़ा पहुंची. रात्री विश्राम के बाद 3 फरवरी को यात्रा पुनः शहीद स्तंभ गोड्डा से प्रारंभ हुई, जो सरकंडा चौक होते हुए सुबह करीब 9 बजे सकरी पहुंची, यहां आदिवासी समाज ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया. इसके पश्चात यात्रा कोठिया मोड़ होते हुए शंभुनेश्वर नाथ मोड़ पहुंची, जहां राहुल गांधी ने आम जनसभा को संबोधित किया. वहां से यात्रा मोहनपुर होते हुए दोपहर करीब 2:30 बजे देवघर पहुंची, यहां राहुल गांधी ने बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. फिर देवघर के टावर चौक से बाबू वीर कुंवर सिंह चौक तक पदयात्रा किया. पुनः यात्रा बाबा भीमराव अंबेडकर चौक देवघर से जगदीशपुर बस स्टैंड पहुंची. फिर वहां से चलकर धनबाद जिले के हलकट्टा पहुंची. यहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा फिर शुरू हुई, जो सरायढेला, आईआईटी-आईएसएम गेट, रणधीर वर्मा चौक, रेलवे स्टेशन के समीप श्रमिक चौक से होते हुए बैंक मोड़ पहुंची, जहां एक सार्वजनिक रैली हुई. इसके बाद यात्रा बोकारो जिले में प्रवेश किया. दोपहर में भोजन करने के बाद यात्रा जेना मोड़ से फिर शुरू हुई और रामगढ़ जिले में पहुंची. यहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा फिर शुरू हुई और  महात्मा गांधी चौक से निकलकर चुटुपालू घाटी पहुंची. जहां राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद यात्रा रांची जिले के इरबा पहुंची. यहां इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में राहुल बुनकरों से बातचीत की. दोपहर को भोजनावकाश के बाद राहुल ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की. इसके बाद यात्रा रांची के शहीद मैदान पहुंची, जहां कांग्रेस सांसद ने एक जनसभा को संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही