Search

 
 
 

गढ़वा में जारी रहेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी किसान रैली के लिए रवाना

 
Garhwa: पलामू और गढ़वा में राहुल गांधी की 14 व 15 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखी गयी थी. इस दौरान राहुल के रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी. लेकिन राहुल गांधी के किसान रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं.च जिससे अब पलामू व गढ़वा में होने वाली न्याय यात्रा तो होगी, मगर उसमें राहुल गांधी मौजूद नहीं होंगे. इसकी जानकारी झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा, इस यात्रा में जयराम रमेश के अलावा प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे. राजेश ठाकुर ने बताया कि झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा पलामू में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी रहेगा. यहां बता दें कि राहुल गांधी 14 और 15 फरवरी को पलामू जाने वाले थे.सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग पांच हजार जवानों की तैनाती की गई थी. राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई शीर्ष नेता कैंप कर रहे थे. गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो होना थे. वहीं पलामू के बिश्रामपुर में जनसभा को संबोधित करने वाले थे. बुधवार की रात पलामू के नावाबाजार प्रखंड में राहुल पहुंचने वाले थे और वहीं रात्रि विश्राम था. लेकिन किसान आंदोलन में शामिल होने की वजह से अब राहुल गांधी के बिना ही यह यात्रा होगी. इसे भी पढ़ें -जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-paper-leak-scandal-deal-was-made-for-27-to-30-lakhs-arrested-under-secretary-revealed-many-secrets/">जेएसएससी

पेपर लीक कांड : 27 से 30 लाख में हुई थी डील, गिरफ्तार अवर सचिव ने उगले कई राज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही