Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेठी में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा अभियान, राहुल ने फिर हिंदू और हिन्दुत्ववादी का फर्क समझाया

Advertisement
Advertisement
Amethi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज शनिवार को अमेठी में जन जागरण अभियान(भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा) में शामिल हुए. 6.5 KM लंबी पदयात्रा शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल और प्रियंका के समर्थन में नारेबाजी की. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-governor-arif-mohammad-khan-said-jinnahs-demand-for-pakistan-was-not-justified/">केरल

के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले, जिन्ना की पाकिस्तान की मांग जायज नहीं थी

नोटबंदी या जीएसटी का मिला क्या

राहुल गांधी ने अमेठी में कहा, बेरोजगारी और महंगाई देश के दो बड़े सवाल हैं. इसका जवाब न पीएम मोदी देते हैं न यूपी के सीएम योगी. राहुल गांधी ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछा कि नोटबंदी या जीएसटी का मिला क्या. उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानूनों का एक ही लक्ष्य है. हम दो हमारे दो.  राहुल गांधी ने कहा, संसद में हमने किसानों के शहीद होने पर पूछा तो सरकार ने कहा कोई किसान शहीद नहीं हुआ. जबकि पंजाब की सरकार ने 400 किसानों को मुआवजा दिया. लेकिन मोदी सरकार ने किसानों की मदद नहीं की. कहा कि लद्दाख में चीन की सेना ने दिल्ली जितनी जमीन भारत से छीन ली. लेकिन पीएम ने कुछ नहीं किया न ही कुछ कहा. इस पर जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी ने जमीन नहीं ली, लेकिन रक्षा मंत्रालय कहता है कि चीन ने जमीन ली है. इसे भी पढ़ें : बालासोर">https://lagatar.in/agni-prime-missile-successfully-test-fired-from-balasore-coast-1-to-2-thousand-km-can-hit/">बालासोर

तट से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, 1 से 2 हजार किमी तक कर सकती है वार

जो हिंसा फैलाता है वो हिन्दुत्ववादी है

राहुल गांधी ने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए कहा.  गांधी जी ने कहा था कि हिंदू का रास्ता सत्याग्रह है, जबकि हिन्दुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह हैं. उन्होंने कहा कि जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है वो हिंदू है और जो हिंसा फैलाता है वो हिन्दुत्ववादी है. आज एक तरफ हिंदू हैं, जो सच्चाई की बात करते हैं. दूसरी तरफ हिन्दुत्ववादी हैं जो नफरत फैलाते हैं वे सत्ता को छीनने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/akhilesh-said-on-income-tax-raids-on-personal-secretarys-bases-including-sp-leader-bjp-scared-after-seeing-defeat-now-ed-cbi-will-also-come/">सपा

नेता सहित पर्सनल सेक्रेटरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पर बोले अखिलेश, हार देख भाजपा डरी, अब ED, CBI भी आयेंगे  

2019  में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गये थे

बता दें कि अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है. राहुल गांधी यहां से लोकसभा का चुनाव जीतते रहे हैं. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गये थे. 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल लगातार चुनाव जीते थे. 1999 में सोनिया गांधी यहां से चुनाव जीती थीं. इस लिहाज इस क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ मजबूत रही है. लेकिन 2019 से यहां कांग्रेस का प्रभाव कम हो रहा है.  जान लें कि यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस अपने इस गढ़ में फिर से पार्टी की पकड़ मजबूत करना चाहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही