Search

 
 
 

कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली 6 मई को,मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन अब 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान, रांची में किया है. इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी. वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस में दी   रैली के बाद कार्यसमिति की बैठक होगी : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक भी होगी, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल भी उपस्थित रहेंगे. यह झारखंड कांग्रेस के लिए हर्ष का विषय है कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी होगी।   ऐतिहासिक होगी संविधान बचाओ रैली : केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में उत्साह है। अपने अधिकारों के प्रति जनता जागरुक है और संविधान रक्षा की इस लड़ाई में पूरी तरह से हमारे साथ खड़ी है। कांग्रेस आम लोगों के अधिकारों का दमन नहीं होने देगी। संविधान रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।   रैली की तैयारियां जोरों पर : प्रदेश कांग्रेस ने रैली की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, मुख्य प्रवक्ता किशोर शाहदेव, सोनाल शांति सहित कई नेता और कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही