Search

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, आलमगीर की जगह उनकी पत्नी निशत पाकुड़ से प्रत्याशी

सुरेश बैठा लगातार चौथी बार कांके से उम्मीदवार Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने पाकुड़ से जेल में बंद आलमगीर आलम की जगह उनकी पत्नी निशत आलम को उम्मीदवार बनाया है. वहीं पार्टी ने बरही से विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काटकर अरुण साहू को मिला टिकट दे दिया है. कांके विधानसभा सीट से सुरेश कुमार बैठा चुनावी मैदान में हैं. पार्टी ने लगातार चौथी बार कांके सीट से सुरेश बैठा को उम्मीदवार बनाया है.

डाल्टनगंज से केएन त्रिपाठी को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने पांकी से लाल सूरज को उम्मीदवार बनाया है. वहीं डाल्टनगंज से पार्टी ने एक बार फिर से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. केएन त्रिपाठी साल 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में डाल्टनगंज सीट से चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि 2014 और 2019 में हुए विधानसभा में उनको हार का सामना करना पड़ा था. साल 2014 में आलोक चौरसिया (झाविमो) ने केएन त्रिपाठी को हराया था. वहीं 2019 में आलोक चौरसिया ने बीजेपी की टिकट पर केएन त्रिपाठी को मात दी थी.

छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर को मिला टिकट

विश्रामपुर सीट से कांग्रेस ने सुधीर कुमार चंद्रवंशी को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं छतरपुर सीट से राधाकृष्ण किशोर को प्रत्याशी बनाया गया है. राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस, बीजेपी और जेडीयू टिकट पर छतरपुर से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं. उन्होंने दो दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है.

कांग्रेस ने अब तक 28 उम्मीदवारों की घोषणा की

बता दें कि कांग्रेस ने अब तक 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. वहीं गुरुवार को सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. अभी बोकारो और धनबाद विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम ऐलान नहीं किया गया है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//