Search

 
 
 

450 रुपये में गैस सिलेंडर के वादे पर कांग्रेस का रूख बदला : बाबूलाल

 
Ranchi :   बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने घोषणा की थी कि 1 दिसंबर से हर परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. अब जीत के बाद कांग्रेस कोटे से नियुक्त वित्त मंत्री का रूख अचानक बदल गया है. वे अब कह रहे हैं कि 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के लिए गठबंधन के साथी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मंजूरी जरूरी है.

क्या कांग्रेस ने झामुमो की सहमति के बिना यह वादा कर दिया था

बाबूलाल ने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस ने झामुमो की सहमति के बिना यह वादा कर दिया था? और अगर झामुमो वाकई इस वादे को लागू करने में बाधा बना हुआ है, तो कांग्रेस को खुलकर जनता के सामने सच रखना चाहिए. गठबंधन का बहाना बनाकर, अपने चुनावी वायदों से पीछे हटकर झामुमो और कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रही है. चुनावी वायदे केवल वोट बटोरने का जरिया नहीं होते, बल्कि जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक होते हैं. इसलिए आरोप प्रत्यारोप छोड़कर जनता को जल्द से जल्द 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की पहल शुरू की जाये.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही