Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह पर नुक्कड़ सभा

Chouparan : चौपारण प्रखंड के प्रसिद्ध महाराजगंज बाजार में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी का "जय भारत सत्याग्रह" नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के बरही विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, जिला महासचिव डॉ. निजामुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों नेता उपस्थित हुए. इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि देश आजादी के लिए महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था. उसी के तर्ज पर आज पूरे देश में राहुल गांधी के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से जय भारत सत्याग्रह चलाया जा रहा है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जय भारत सत्याग्रह यात्रा के माध्यम से भाजपा की नाकामी को जनता के बीच लाएं. वहीं विधायक ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा महंगाई चरम पर है. देश में तानाशाह की हुकूमत चल रही है. भाजपा देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म, भाषा, क्षेत्रवाद की आग लगा रही है. भाजपा के आठ वर्ष के शासनकाल में देश की जनता को कुछ भी हाथ नहीं लगा. अगर जनता को हाथ लगा तो नोटबंदी, बेरोजगारी और बढ़ती हुई मंहगाई. सत्याग्रह नुक्कड़ सभा में मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सदस्य लव सिंह, कांग्रेस जिला महासचिव सह चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला, मुखिया उपेंद्र यादव मुखिया जानकी यादव, कांग्रेस ओबीसी जिला महासचिव करुणा चंद्रवंशी, संरक्षक बालकिशुन यादव, प्रखंड कार्यालय विधायक प्रतिनिधि नवीन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP

अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही