Search

 
 
 

बिहार में कांग्रेस का अस्तित्व राजद पर टिक गया हैः भाजपा

 
Patna: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई. इसमें कांग्रेसी नेताओं का बिहार दौरा शुरू हो गया है. इसे लेकर भाजपा ने महागठबंधन पर निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. इस क्रम में भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कांग्रेस व राजद पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पॉलिटिकल प्लानिंग के तहत बिहार में कांग्रेस को अपने ऊपर परजीवी बना दिया है. बिहार में कांग्रेस का अस्तित्व शुद्ध रूप से राजद के ऊपर टिक गया. राहुल गांधी आए कांग्रेसियों में कुछ आस आई. लेकिन राहुल गांधी ने भी पूरी तरीके से निराश किया.

राहुल गांधी एक फूंके हुए कारतूसः कुंतल कृष्णा

कुंतल कृष्णा ने कहा कि राहुल गांधी एक विफल नेता साबित हुए. राजद और लालू यादव राहुल गांधी को कितना नोटिस करते हैं इसका ताजा उदाहरण तो ये कि राहुल गांधी अपने कार्यक्रम में आए और इसी दिन लालू यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रख दी. उन्होंने कहा कि लालू यादव को राजनीतिक रूप से इस बात का अंदेशा है कि राहुल गांधी एक फूंके हुए कारतूस हो गए हैं. राजनीति में वे विफल हो गए हैं. राजनीति में असफल नेता और पेड़ से गिरा हुआ लंगूर फिर कभी भी सफलता की तरफ नहीं जा पता है.

राजद परिवारवादी व वंशवादी पार्टी हैः जदयू

वहीं जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा कि राजद परिवारवादी और वंशवादी पार्टी है. इसमें जो फैसले होने होते हैं वह पहले ही तय हो जाते हैं. जो फैसला होना होता है वो डाइनिंग टेबल और ड्राइंग रूम में पहले ही तय कर लिया जाता है और उसके बाद पार्टी के लोगों को फैसला सुना दिया जाता है. पार्टी के लोगों को भी उनके फैसले के साथ चलना पड़ता है क्योंकि पार्टी में कोई आंतरिक लोकतंत्र है नहीं. एक ही व्यक्ति लंबे वक्त से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं. लेकिन उनकी भी नहीं चलती है. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-distributed-65-lakh-ownership-property-cards-in-10-states-and-2-union-territories/">पीएम

ने 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे, कहा, संपत्ति का अधिकार भी बड़ी चुनौती
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff6600;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही