Search

 
 
 

कांग्रेस का तंज, भाजपा का नारा है, बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ...

 
New Delhi : भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निर्वतमान प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज कराये गये यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने के दिल्ली पुलिस के अनुरोध को लेकर कांग्रेस आगबबूला है. आज गुरुवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी का नया नारा बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी दर्ज होती है

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा कि पॉक्सो के तहत मामले की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया जाता है. लेकिन बृजभूषण शरण सिंह मीडिया में इंटरव्यू देकर मेडल को 15 रुपये का बताता है, रैलियों में शक्ति प्रदर्शन करता है. उससे दिल्ली पुलिस 45 दिन तक पूछताछ तक नहीं करती. कहा कि उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी दर्ज होती है. उन्होंने कहा, खेल मंत्री को कैसे पता चला कि 15 तारीख तक आरोपपत्र दायर हो जायेगा? आरोप पत्र दिल्ली पुलिस ने तैयार किया या भाजपा कार्यालय में इसे तैयार किया गया.

बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दिया जाता है

सुप्रिया ने दावा किया, एक नाबालिग लड़की बृजभूषण शरण सिंह जैसे बड़े आदमी के खिलाफ पॉक्सो के तहत शिकायत दर्ज करती है, यौन शोषण का आरोप लगाती है. इसके बाद सारा तंत्र, पुलिस, सरकार के मंत्री और सांसद मिलकर उस लड़की के खिलाफ खड़े हो जाते हैं और बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दिया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया, आज भारतीय जनता पार्टी का नारा है- बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ. जान लें कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निर्वतमान प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज कराये गए यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल की. पुलिस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नाबालिग द्वारा लगाये गये आरोपों के कोई पुष्ट सबूत नहीं मिले हैं. अदालत ने मामले को चार जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही