Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस की सोच हमेशा से अंबेडकर विरोधीः बाबूलाल मरांडी

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच शुरू से अंबेडकर विरोधी रही है. कांग्रेस पार्टी, जिसने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया, उनका मजाक उड़ाया और उन्हें लज्जित किया, आज वही पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढोंग कर रही है. कांग्रेस को अपने नेताओं और पंडित नेहरू द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के प्रति किए गए अपमान के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगना चाहिए. जब भी कोई व्यक्ति मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देता है, तो सदन में उसे बोलने का मौका दिया जाता है, लेकिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के इस्तीफे के बाद सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया. अपने त्याग पत्र में बाबा साहब अंबेडकर ने पंडित नेहरू के खिलाफ बहुत कुछ लिखा है. बाबूलाल ने बाबा साहेब के इस्तीफा का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि “मैं वित्त और उद्योग क्षेत्र में पढ़ा-लिखा था, मगर मुझे उससे जुड़ा एक भी विभाग नहीं दिया गया और एक भी संसदीय कमेटी का हिस्सा नहीं बनाया गया. मुझे कानून मंत्रालय दिया तो गया, मगर ईमानदारी से काम नहीं करने दिया गया. मुझे हिंदू कोड बिल के कार्य को पूरा नहीं करने दिया गया. केवल मुसलमानों की चिंता की गई, लेकिन एससी और एसटी को उचित संरक्षण प्रदान नहीं किया गया. कांग्रेस पार्टी देशभर में भाजपा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस का नाटक कर रही है. जिस कांग्रेस ने देश के महान सपूत डॉ भीम राव अंबेडकर का हमेशा से ही अपमान किया और उन्हें संविधान सभा का सदस्य तक नहीं बनने दिया, आज वह बाबा साहब के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है. कांग्रेस पार्टी के एक महामंत्री, जो राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं, संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी पर केस होने पर कहते हैं कि यह गर्व की बात है और यह उनकी बाबा साहब की विरासत के लिए लड़ाई है. इसे भी पढ़ें - इंटर">https://lagatar.in/good-news-for-inter-students-fill-the-exam-form-till-28th-without-paying-fine/">इंटर

के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, बगैर फाइन दिए 28 तक भरें परीक्षा फॉर्म

कांग्रेस पार्टी के झूठ का पुलिंदा बहुत अजीबो गरीब

कांग्रेस पार्टी के झूठ का पुलिंदा बहुत अजीबोगरीब है. एक तरफ राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, सांसदों को गिरा दिया, सांसदों को चोट आई, उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, राहुल गांधी पर केस हुआ, जबकि उनके नेता इसे गर्व की बात कहते हैं. जब भी कोई बड़ा नेता जाता है, तो उनकी विरासतों को संजोया जाता है और उनकी स्मृतियां बनाई जाती हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की एक भी स्मृति बनाने की अनुमति नहीं दी. कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को तो भारत रत्न, पद्म भूषण या पद्मश्री नहीं दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव में हराने वाले नारायण सदोबा काजरोलकर को 1970 में पद्म भूषण देकर सम्मानित किया. काजरोलकर के पक्ष में पंडित नेहरू ने भी प्रचार किया था. ये है कांग्रेस की असली हकीकत. इसे भी पढ़ें -शर्मनाक….एक">https://lagatar.in/shameful-father-sold-his-daughter-to-a-brute-for-rs-1-lakh/">शर्मनाक….एक

लाख के लिए पिता ने ही अपनी बेटी दरिंदे को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही