Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीएचपी लाभुकों को सीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम से जोड़ें जिला कल्याण पदाधिकारी- निदेशक

Ranchi: झारखंड ट्राइबल डेवपलमेंट सोसाइटी ने छह जिलों के 3750 आदिम जनजाति परिवारों को “मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम” से जोड़ने की पहल शुरू की है. सोसाइटी के राज्य परियोजना निदेशक लोकेश मिश्रा ने रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के जिला कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम” से भी जोड़ें. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-will-be-opposition-to-the-construction-of-four-lane-bypass-road-to-be-built-at-a-cost-of-600-crores-sinku/">चाईबासा

: 600 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन बायपास सड़क निर्माण का होगा विरोध : सिंकु
बता दें कि झारखंड राज्य ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संरक्षण-सह-विकास योजनाएं (सीसीडी प्‍लान) के तहत टारगेटिंग हार्डकोर पुअर (टीएसपी) कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत आवंटित गांवों के 3750 आदिम जनजाति परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने का प्रयास हो रहा है. रोजगार विकसित करने के उद्देश्य से इन परिवारों को प्रशिक्षण और आजीविका के संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं. जिलों में यह कार्यक्रम जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) की देख-रेख में चल रहा है. इसे भी पढ़ें- पारा">https://lagatar.in/para-health-workers-fast-unto-death-ends-will-continue-on-strike/">पारा

स्वास्थ्य कर्मियों का आमरण अनशन खत्म, हड़ताल पर बने रहेंगे
सोसाइटी के निदेशक लोकेश मिश्रा ने कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित डीपीएम से समन्वय बनाकर उक्त परिवारों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ दिलाएं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही