Search

 
 
 

चतरा को रेलवे लाइन से जोड़ना मेरा पहली प्राथमिकता : नागमणि

 
Panki, Palamu:  चतरा लोकसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्यासी नागमणि ने पांकी के ढूब रोड में बसपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने नागमणि का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान अम्बेडकर चौक स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बसपा उम्मीदवार नागमणि ने कहा कि चतरा लोकसभा की मै एक एक समस्या से अवगत हूं. मै अगर चुनाव जीतता हूं तो सबसे पहले चंदवा में रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज बनाने का और चतरा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम करूँगा. चंदवा में रेलवे फाटक नहीं होने से कितने मरीजों कि जान गंवानी पडती है. नागमणि ने कहा कि मेरे साथ दलित, पिछड़ा और मुस्लिम समुदाय के लोग खड़े हैं. वहीं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि अगर लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना है तो बसपा प्रत्याशी नागमणि को लोकसभा भेजने का काम करें. मौके पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गुल खान, बसपा प्रखंड अध्यक्ष महेश राम, रमेश राम, जावेद अख्तर, हैदर अली, सुधीर वर्मा, युगल किशोर, वासुदेव राम, पप्पू खान, चिंटू कुमार, दीपक धनंजय कुमार सहित काफी संख्या में में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-nda-crosses-400-this-time-its-mathura-and-gyanvapis-turn-hemanta/">धनबाद

: एनडीए 400 पार हुआ तो अबकी बार मथुरा व ज्ञानवापी की बारी- हेमंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही