Search

 
 
 

श्री संकट मोचन भवानी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 13 अप्रैल से

 
Latehar :  जुबली रोड पर स्थित श्री संकट मोचन भवानी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 13 अप्रैल से शुरू होगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी. कलश यात्रा सुबह साढ़े छह बजे मंदिर परिसर से निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए चाणक्यनगरी के औरंगा नदी छठ घाट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी और वेदी पूजन व जलाधिवास कार्यक्रम होगा. वहीं 14 अप्रैल को वेदी पूजन, मूर्ति संस्कार और मूर्ति नगर भ्रमण कराया जायेगा. जबकि 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा, हवन और नौ कन्या पूजन कर भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी आयोजन समिति के प्रदीप प्रसाद ने दी और नगर वासियों को सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/pran-pratishtha-n-_850-1.jpg"

alt="" width="1206" height="900" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही