Search

प्राथमिक शिक्षक संघ और विभाग की बैठक में 7 मुद्दों पर सहमति, मिड डे मील के समय में बदलाव

Ranchi :अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की प्राथमिक शिक्षा सचिव के रवि कुमार, प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्रा और माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक शिवेंद्र कुमार के साथ विभागीय स्तर पर विद्यालय समय सारणी निर्माण व सुधार पर बुलाई गई बैठक में 7 बिंदुओं पर सहमति बनी. इस बैठक में संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अनुप केशरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष कुमार और आनंद लाल उपस्थित रहे.

इन बिंदुओं पर बनी सहमति

1. विभाग द्वारा जारी समय सारणी में 1 घंटा अतिरिक्त विद्यालय में रहने संबंधी बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है. 2. खेलकूद के अतिरिक्त समय को शैक्षणिक समय सारणी के अंतर्गत 7-1 और 9-3 में समाहित किया गया है. 3. 9-12 कक्षा के लिए समय सारणी के अनुरूप विभागीय स्तर पर ऑनलाइन पठन- पाठन की व्यवस्था की गई है, जिसे आगामी सत्र से आरंभ किया जायेगा. 4. जिन विद्यालयों में पेयजल की समस्या है, उसके निवारण पर भी कार्य विभाग की ओर से किया जा रहा है. 5. मध्याह्न भोजन के समय को भी संशोधित किया गया है. 7-1 बजे वाले समय में 10:20 बजे एवं 9-3 वाले में 12:20 बजे का समय निर्धारित किया गया है. 6. विद्यालय चाहें तो शनिवार को बैगलेस डे कर सकते हैं और समय सारणी में बदलाव कर सकते हैं. ये स्कूल स्तर पर हो सकता है. 7. इसके अलावे विकास फंड को बढ़ाने की बात भी रखी गयी, जिस पर विचार किया जाएगा . इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/may-28-shameful-day-for-indian-democracy-dignity-and-tradition-were-flouted-supriyo/">28

मई का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक, मर्यादा और परंपरा की धज्जियां उड़ायी गयी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp